logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पर बीकानेर में कल परिसंवाद*

*हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पर बीकानेर में कल परिसंवाद*

बीकानेर,जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई शुक्रवार 29 मई को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर परिसंवाद कराएगी। कार्यक्रम शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन के सामने होटल वृंदावन में होगा।
मुख्य अतिथि एमजीएसयू कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित होंगे। विशिष्ट अतिथि जनसम्पर्क उप निदेशक डॉ हरिशंकर आचार्य, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी और वरिष्ठ पत्रकार राजीव हर्ष रहेंगे। अध्यक्षता जार प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारू करेंगे।
जार जिलाध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने बताया कि हिंदी के पहले अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ के 200 साल पूरे होने पर यह आयोजन हो रहा है। परिसंवाद में शहर के पत्रकार, शिक्षाविद् और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

0
80 views

Comment