logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरखौदा पुलिस ने की कार्रवाई

मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर स्टंटबाजी और दबंगई दिखाने वाले युवकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ युवक लग्जरी गाड़ियों से टोल प्लाजा पहुंचे और करीब 200 मीटर तक रॉन्ग साइड पर खतरनाक तरीके से गाड़ियां दौड़ाकर स्टंटबाजी की। इतना ही नहीं, आरोप है कि युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और टोल टैक्स देने से भी मना कर दिया।

पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद खड़खौदा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहनों और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में तानिष्क, हर्ष, युवराज और विक्रांत शामिल हैं। वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, थार और वर्ना कार समेत चार गाड़ियों को भी सीज कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि सड़क पर स्टंटबाजी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

2
392 views

Comment