स्पोर्ट्स कारोबारी पर चढ़ाई कार, सिर की तीन हड्डियां टूटी
मेरठ। ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र के सरस्वती लोक में स्पोर्ट्स कारोबारी प्रदीप बंसल पर कुछ दबंगों ने कार चढ़ा दी। कार चढ़ाने के बाद वे लोग कारोबारी को 100 मीटर तक सड़क पर ही घसीटते चले गए।
इस दुघर्टना में खेल कारोबारी बुरी तरह घायल हुए हैं। प्रदीप बंसल अब एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कारोबारी के सिर की तीन हड्डियां टूटी हैं। वारदात के बाद आरोपी कार को लेकर भाग गया।