logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा की नमाज सम्पन्न हुई, ईदगाह के बाहर ड्रोन से रखी गई नजर

मेरठ। जनपद में ईद-उल-जुहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह और कोतवाली क्षेत्र की जामा मस्जिद समेत शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

शहरभर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी देखने को मिली। शाही ईदगाह के बाहर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

4
37 views

Comment