ईदगाह पर गौवध पर सख्ती से बैन लगाने का पोस्टर लेकर पहुंचा बालक
मेरठ। ईद पर दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर सद्दीक नगर निवासी मोहम्मद बिलाल अपने पापा के साथ आया था। बिलाल ने हाथ में पंपलेट लेकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की। इसके अलावा गौवध पर सख्ती के साथ रोक लगाने की अपील भी की।