बिजली कटौती से नाराज लोगों ने सबस्टेशन पर ताला डाला
मेरठ। महानगर में 15 घंटे की बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने पार्षद उत्तम सैनी के साथ मोहनपुरी सब स्टेशन पर ताला डाल दिया। जिस पर हंगामा इस कदर हुआ कि सब स्टेशन पर मौजूद स्टाफ ड्यूटी छोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना पाकर एसडीओ मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया।
पुलिस ने जैसे तैसे सबस्टेशन का ताला खुलवाया। इसके बाद फाल्ट ठीक करने की कार्रवाई शुरू हुई। हालांकी फाल्ट ठीक होने के बाद दोबारा फाल्ट हो गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद की दरोगा से खूब नोकझोक भी हुई।