logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

LATEHAR : लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार

लातेहार (झारखंड)। पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोंगर मोड़ के पास से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बालक को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, लातेहार के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार के नेतृत्व में टीम ने रिचुघूटा की ओर से आ रहे आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू सिंह उर्फ भगत, रितेश सिंह, छत्तीस सिंह, तबासीर खान एवं फैजान खान शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 5.73 ग्राम), 2 पल्सर मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, ₹14,140 नकद तथा 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

27
1452 views

Comment