पांढुर्णा: सावरनी पशु हाट बाजार का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
पांढुर्णा: सावरनी पशु हाट बाजार का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
पांढुर्णा जिले की ग्राम पंचायत सावरनी में आयोजित पशु हाट बाजार का आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर श्री प्रियंक मिश्रा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में किए गए इस निरीक्षण के दौरान बाजार में साफ-सफाई, पेयजल, पशुओं के ठहराव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पशु हाट बाजार में आने वाले व्यापारियों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने तथा बाजार परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने विशेष रूप से सुरक्षा एवं व्यवस्थागत निगरानी पर जोर देते हुए कहा कि पशु हाट बाजार में सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरीक्षण और व्यवस्थाओं की निगरानी से पशु हाट बाजार में व्यवस्था और सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।