logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी रामनगर थाना क्षेत्र मछरहट्टा में बुधवार को सांड़ पकड़ने के दौरान पिलर गिरने से दो पक्षों में मारपीट एवं पथराव, FIR दर्ज 4 गिरफ्तार...


वाराणसी ब्यूरो, रामनगर। मछरहट्टा में बुधवार को सांड़ पकड़ने के दौरान पिलर गिरने से पड़ोसियों में मारपीट एवं पथराव हुआ। इसमें 55 वर्षीय आदित्य नारायण मौर्या का सिर फट गया। आदित्य की पत्नी प्रियंका मौर्य की तरफ से छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर निगम की तरफ से छुट्टा पशुओं को पकड़ा जा रहा था। इस बीच एक सांड़ के धक्के से आदित्य मौर्या के घर का पिलर गिर गया। इस पर पड़ोसी राजेश यादव के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष से मारपीट और पथराव होने लगा।

वहीं रामनगर पुलिस का कहना है कि, दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद है।

0
157 views

Comment