logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली: बकरीद के लिए मुगलसराय पहुंचा 160 किलो का विशालकाय बकरा, बना चर्चा का विषय

चंदौली के डीडीयू स्टेशन पर यात्रियों ने अचानक एक विशालकाय बकरा देखा तो सभी के होश उड़ गए। बकरीद त्योहार के दृष्टिगत उक्त बकरे को रेल के माध्यम से मुगलसराय लाया गया था। अपनी विशाल कद-काठी और 160 किलो से भी ज्यादा वजन की वजह से यह बकरा अचानक आकर्षण का केंद्र बन गया। स्टेशन पर यात्रियों ने बकरे के साथ सेल्फी भी लिया। बकरे की मालिक ने बताया कि उन्होंने फार्म हाउस पर बकरे की खास देखभाल कराया है।जानकारी के अनुसार, यह बकरा करीब 5 से 6 फुट लंबा है और इसका वजन 160 किलो से अधिक बताया जा रहा है। बकरे के मालिक जैद अहमद ने बताया कि यह उनका अपना बकरा है। उन्होंने इस बकरे को अपने एक मित्र के फार्म हाउस पर रखकर विशेष देखभाल के साथ तैयार कराया। उन्होंने बताया कि जब यह बकरा खरीदा गया था तब इसका वजन करीब 100 किलो था। लेकिन बेहतर देखभाल और विशेष खानपान के कारण अब इसका वजन 160 किलो के पार पहुंच चुका है।55 हजार रुपये खर्च हो चुके
बकरा मालिक जैद के अनुसार पिछले 11 महीनों से बकरे का विशेष पालन-पोषण किया जा रहा था। इसकी देखभाल पर हर महीने करीब 5 हजार रुपये खर्च किए गए। इस तरह अब तक कुल लगभग 55 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बकरे के खानपान में हरी घास, चना, दाना और पौष्टिक आहार शामिल किया गया। जिससे उसका वजन तेजी से बढ़ा। साथ ही समय-समय पर पशु चिकित्सक से बकरे की जांच करवाया जाता रहा, जिससे बकरे को कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या नही है।आपको बता दें कि इस विशालकाय बकरे का वजन अधिक होने के कारण इसे सड़क मार्ग से लाना मुश्किल था। इसलिए बकरे को सुरक्षित तरीके से मुगलसराय तक लाने में रेलवे प्रशासन और स्टाफ का भी सहयोग मिला।



चर्चा का विषय
बकरीद से पहले यह खास बकरा अब क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जैद अहमद के अनुसात कई लोग बकरे को खरीदने के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन अभीतक कोई कीमत तय नहीं की गई है।

0
35 views

Comment