सोमेंद्र तोमर ने सीएम योगी से मिलकर लिया उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन
मेरठ। लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सोमेंद्र तोमर ने शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर डा.तोमर ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।