आईआईएमटी की छात्रा की मौत को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा
मेरठ। आइआइएमटी यूनिवर्सिटी में छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और पूर्व में हुई आत्महत्या की घटनाओं को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
मेरठ कालेज के छात्र नेता विजित तालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेज विश्वविद्यालय में छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव, अतिरिक्त शुल्क वसूली और प्रशासनिक लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र कमिश्नरी पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। बाद में एडीएम सिटी बृजेश सिंह को ज्ञापन दिया।
इस दौरान अंकुश चौधरी, सुदीप जैन आदि भी मौजूद रहे।