logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईआईएमटी की छात्रा की मौत को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा

मेरठ। आइआइएमटी यूनिवर्सिटी में छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और पूर्व में हुई आत्महत्या की घटनाओं को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

मेरठ कालेज के छात्र नेता विजित तालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेज विश्वविद्यालय में छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव, अतिरिक्त शुल्क वसूली और प्रशासनिक लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र कमिश्नरी पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। बाद में एडीएम सिटी बृजेश सिंह को ज्ञापन दिया।

इस दौरान अंकुश चौधरी, सुदीप जैन आदि भी मौजूद रहे।

0
0 views

Comment