logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेसिक फायर रिस्पॉन्स कोर्स का सफल आयोजन

मेरठ। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वा महावीर, मेरठ में चल रही पांच दिवसीय सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग, जिसमें सिविल डिफेंस विभाग के वरिष्ठ ए.डी.सी. श्री नवीन नारंग जी एवं प्रभागीय वार्डेन श्री मुकेश रस्तोगी जी के मार्गदर्शन में 5 दिवसीय बेसिक फायर रिस्पॉन्स कोर्स का सफल आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार के नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव एवं सिद्धांत, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने एवं क्षमता निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को युद्धकाल एवं अग्नि दुर्घटनाओं जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु व्यावहारिक जानकारी एवं आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आग से बचाव के उपाय, रेस्क्यू ऑपरेशन, फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान श्री नवीन नरंग जी ने आपदा के समय सतर्कता, अनुशासन एवं त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सदैव जागरूक एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया ताकि वे आपात स्थितियों में समाज की प्रभावी सहायता कर सकें।

पाँच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा प्रदर्शन एवं व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण अनुभव एवं ज्ञान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक श्री योगेश गोयल, अध्यक्ष श्री वीरेंद्र अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल ने सिविल डिफेन्स विभाग तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बताया।

1
760 views

Comment