logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24X7 हेल्पलाइन नंबर जारी

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24X7 हेल्पलाइन नंबर जारी

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर बिजली विभाग द्वारा 24X7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अब बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वे सीधे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराबी, तार टूटने, फ्यूज उड़ने तथा अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विभाग द्वारा चौबीसों घंटे हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। संबंधित शिकायतों पर विभागीय टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी भी प्रकार की बिजली समस्या होने पर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

30
1090 views

Comment