logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारियों (सीओ) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में लीड फेसिलिटेटर एवं नोडल ऑफिसर की पहचान सुनिश्चित की जाए, ताकि कचरा प्रबंधन प्रणाली का प्रभावी संचालन हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कचरा संग्रहण, पृथक्करण एवं निष्पादन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सामुदायिक जागरूकता बेहद जरूरी है। इसके लिए नियमित अभियान चलाने एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

36
4728 views

Comment