logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

KHUNTI : खूंटी में अंधे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

खूंटी में अंधे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में आयोजित छऊ नृत्य मेला के दौरान हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी समेत कई अहम सबूत भी बरामद किए हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 17/18 मई 2026 की रात सायको गांव में आयोजित छऊ नृत्य मेला देखने आए दो युवकों के साथ घटना हुई। इसी दौरान मेला स्थल से करीब 300 मीटर दूर 2-3 अज्ञात अपराधियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर शव को मारहुतुंग पहाड़ में छिपा दिया था।

मामले में सायको थाना कांड संख्या 08/2026 के तहत हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूंटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में आपसी रंजिश के कारण हत्या करने और शव को पहाड़ में छिपाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार घटना का मुख्य कारण आपसी विवाद और रंजिश था।

गिरफ्तार आरोपी

सम्वर सिंह मानकी (21 वर्ष), निवासी डिडरी बड़ा टोला, थाना सायको
गोपेया सोय (45 वर्ष), निवासी सायको
बुधराम सोय (45 वर्ष), निवासी सायको


बरामदगी

घटना में प्रयुक्त टांगी
खून लगी मिट्टी
खून लगा चप्पल
खून लगे कपड़े

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

39
1663 views

Comment