logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SARAIKELA : सरायकेला-खरसावां में जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

सरायकेला-खरसावां में जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

सरायकेला (झारखंड)। सरायकेला-खरसावां के समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अनुकम्पा नियुक्ति, जबरन जमीन एवं मकान कब्जा, राजनगर प्रखंड के बढ़ासिजुलता एवं जाम्बनी में नल-जल योजना से वंचित घरों को जोड़ने, मध्य विद्यालय जाम्बनी के जर्जर भवन को ध्वस्त कर चारदीवारी निर्माण, पत्थर खदान, क्रशर इकाई, बालू घाट एवं ईंट भट्ठा से जुड़े नियमों के सरलीकरण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गम्हरिया में नामांकन, गम्हरिया एवं चांडिल में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता, तथा नीमडीह प्रखंड के हूंडरू पारडीह में वन भूमि पर अवैध पत्थर एवं बालू भंडारण जैसे मामले प्रमुख रूप से उठाए गए।

प्राप्त आवेदनों में कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निष्पादन करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

8
529 views

Comment