logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : ईद-उल-अजहा पर शांति, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : हसन अख्तर इमाम

ईद-उल-अजहा पर शांति, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील

जमशेदपुर (झारखंड) समस्त मुस्लिम भाइयों, विशेषकर नौजवानों से अपील की गई है कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 28, 29 एवं 30 मई को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। त्योहार के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कुर्बानी के अवशेषों को इधर-उधर नहीं फेंकने की सलाह दी गई है। अपील में कहा गया है कि कचरे को सुरक्षित तरीके से डस्टबीन में डालें या गड्ढा खोदकर जमीन में अच्छी तरह दबा दें, ताकि जानवर उसे इधर-उधर न ले जाएं और शहर का माहौल खराब न हो।

सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने से बचने की भी अपील की गई है। साथ ही झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं अधिनियमों के अनुसार ही कुर्बानी करने को कहा गया है।

अपील में उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए ऐसा कोई कार्य नहीं करने की बात कही गई है, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे या आपसी सद्भाव प्रभावित हो।

निवेदक हसन अख्तर इमाम ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व में ईद का पर्व अमन, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया था, उसी तरह इस बार भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

29
1509 views

Comment