logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अबेकस और वैदिक गणित के माध्यम से सिखाई गई बच्चों को तेज गुणनखंड करने की विधि

मेरठ। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वा महावीर में आज एक विशेष शैक्षिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सम्मानित शिक्षिका श्रीमती दीपाली चावला जी ने बच्चों को अबेकस एवं वैदिक गणित के माध्यम से मस्तिष्क को तेज एवं सक्रिय बनाने के गुण सिखाए।

कार्यक्रम के दौरान दीपाली चावला जी ने बताया कि अबेकस और वैदिक गणित बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, तार्किक क्षमता तथा गणना की गति को बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं।

उन्होंने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीकों से गणित सीखने की विधियाँ समझाईं, जिससे गणित के प्रति उनकी रुचि और बढ़ी।
बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया तथा तेज गणना की विभिन्न तकनीकों को सीखा। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

संस्थान प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल ने श्रीमती दीपाली चावला जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

3
101 views

Comment