logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अब डिजिटल हुआ मोहगांव का पशु बाजार: पशु सेतु एप से ऑनलाइन होगी खरीद-फरोख्त, पांढुर्णा प्रशासन की नई पहल

“अब डिजिटल हुआ मोहगांव का पशु बाजार: ‘पशु सेतु एप’ से ऑनलाइन होगी खरीद-फरोख्त, पांढुर्णा प्रशासन की नई पहल”

पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को हाईटेक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में नगर परिषद् मोहगांव के पशु बाजार में अब “पशु सेतु एप” के माध्यम से पशुओं के क्रय-विक्रय का ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिया गया है।

इस नई डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से पशु बाजार में होने वाले लेन-देन का रिकॉर्ड अब ऑनलाइन दर्ज होगा, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और आसान बनेगी। प्रशासन का मानना है कि इससे पशुपालकों और व्यापारियों को न सिर्फ सुविधा मिलेगी, बल्कि रिकॉर्ड प्रबंधन में भी पारदर्शिता आएगी।

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में जिले में लगातार डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। “पशु सेतु एप” के माध्यम से शुरू हुई यह पहल पशु बाजारों के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय व्यापारियों और पशुपालकों ने भी इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे समय की जरूरत बताया है।

प्रशासन का कहना है कि भविष्य में जिले के अन्य पशु बाजारों में भी इस डिजिटल प्रणाली को लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि पारंपरिक बाजार व्यवस्था को तकनीक से जोड़ा जा सके।

42
2931 views

Comment