जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट पर जैन समाज का प्रदर्शन
मेरठ। मध्य प्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वीयों के पैदल बिहार में एक कार द्वारा दुर्घटना में हुई मृत्यु को लेकर देश के समूचे जैन समाज में आक्रोश है। इसकी उच्च स्तरीय मांग एवं जैन साधु साध्वी के लिए सुरक्षा प्रोटोकाल अधिनियम बनाने की मांग को लेकर जैन समाज मेरठ महानगर एंव भारतीय जैन मिलन ने पैदल विहार करने वाले जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जैन समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने साधु-संतों के विहार मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी संकेतक लगाने और विशेष सुरक्षा नीति लागू करने की मांग उठाई। जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज का कहना है कि बढ़ते यातायात और सड़क दुर्घटनाओं के बीच संत समाज की सुरक्षा एक गंभीर विषय बन गई है, जिस पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।