logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजली समस्या को लेकर एमडी पावर से मिले कैंट विधायक, दिये कई सुझाव

मेरठ। बिजली से जुडी विभिन्न समस्याओं को लेकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल मंगलवार को एमडी पावर रवीश गुप्ता से मिले तथा उन्हे कई सुझाव भी दिये। इस दौरान भाजपा विधायक ने विशेष रूप से आर.डी.एस.एस. के अंतर्गत बदले गए विद्युत तारों का कार्य अधूरा होने तथा नए लगाए गए तारों के बार-बार फुंकने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

साथ ही क्षेत्र में खुले एवं नंगे बिजली तारों को शीघ्र कवर किए जाने की मांग की गई, जिससे आमजन को दुर्घटनाओं एवं परेशानियों से राहत मिल सके। बैठक में यह भी कहा गया कि विभाग द्वारा बिजनेस प्लान तैयार करते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं का सही समाधान हो सके।

0
0 views

Comment