logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

जिला उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत किताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा चुनाव प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की निगरानी व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण, रिकॉर्ड संधारण एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया।

27
1194 views

Comment