logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी कालभैरव मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर वसूली करने वाले 11 हुए गिरफ्तार, SP की अगुवाई में हुई कार्रवाई.

वाराणसी। श्रीकाल भैरव मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली करने और उनसे विवाद करने वाले 11 लोगों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार दिन में साढ़े 11 बजे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपिताें ने अपना-गुनाह कुबूल कर लिया। एसीपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि चौकी प्रभारी काल भैरव अभय नारायण सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग काल भैरव मंदिर के पास सुगम दर्शन कराने के नाम पर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। वहीं, कुछ युवक उस रास्ते से आने-जाने वालों से विवाद कर रहे हैं।

पुलिस टीम पहुंची तो घेराबंदी कर 11 लोगों को पकड़ लिया गया। सभी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए 11 लोगों का चालान कर दिया। पुलिस टीम में दाराेगा अभय नारायण सिंह, सर्वेश कुमार यादव, कांस्टेबल गोविन्द सिंह व धर्मेन्द्र शामिल हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारीऔरंगाबाद सिगरा निवासी इरफान अहमद, ग्राम नावा सोसो रांची झारखंड का राकेश कुमार, आदमपुर का करन मौर्य, कोनिया विजयपुरा आदमपुर का आदर्श, शैलपुत्री मंदिर जैतपुरा का मनोहर कुमार, भुतई इमली गोलघर कोतवाली का विष्णु शर्मा, औसानगंज जैतपुरा का काजू सेठ, कोनिया अमरदेव चौराहा आदमपुर का मानवेन्द्र दूबे, कबीरचौरा कोतवाली का संदीप, राजखुरापुर राजगढ़ का जितेन्द्र मिश्रा, पंचकोशी सारनाथ निवासी शामिल हैं।

2
79 views

Comment