logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पांढुर्णा प्रशासन सख्त मोड में: जनसुनवाई में 40 मामलों की सुनवाई, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

पांढुर्णा प्रशासन सख्त मोड में: जनसुनवाई में 40 मामलों की सुनवाई, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

पांढुर्णा जिला प्रशासन मंगलवार को पूरी तरह सक्रिय नजर आया। एक ओर अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री ने जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री ने 40 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आम जनता की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान हो और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही न बरती जाए।

वहीं दूसरी ओर जिला के मुखिया कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एएनसी रजिस्ट्रेशन, एनीमिया नियंत्रण, सिकल सेल स्क्रीनिंग, पोषण ट्रैकर और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आंकड़ों की समय-सीमा में ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित की जाए तथा गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने एनीमिया नियंत्रण और सिकल सेल स्क्रीनिंग की प्रगति बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

42
1487 views

Comment