logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईदुज्जुहा अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

ईदुज्जुहा अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मध्यप्रदेश शासन ने ईदुज्जुहा पर्व को लेकर घोषित अवकाश की तिथि में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। पहले जहां 27 मई 2026, बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, वहीं अब शासन ने आदेश जारी कर अवकाश को 28 मई 2026, गुरुवार कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार 28 मई को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि 27 मई, बुधवार को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और नियमित कार्य संपादित किए जाएंगे।

इस संशोधन के बाद शासकीय कर्मचारियों, बैंकिंग संस्थानों एवं आम नागरिकों को अपनी पूर्व निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। प्रशासन ने सभी विभागों को संशोधित आदेश के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

29
1250 views

Comment