logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

योग से शुरू हुआ भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

🧘 योग से शुरू हुआ भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पांढुर्णा। भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस की शुरुआत सोमवार सुबह योग एवं प्राणायाम सत्र के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ शरीर, सजग मन और अनुशासित जीवन का संकल्प लिया।

प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक मजबूती एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, संगठन विस्तार और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने और संगठनात्मक कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। योग सत्र में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।

#पंडितदीनदयालउपाध्याय
#प्रशिक्षणमहाअभियान2026

39
1594 views

Comment