logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किशोरावस्था में पोषक आहार का महत्व

मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा मेरठ पब्लिक स्कूल मैन विंग्स में "किशोरावस्था में पोषक आहार का महत्व" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्लब निर्देशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने कहा किशोरावस्था तीव्र शारीरिक मानसिक और हारमोनल बदलावो का दौर है इस अवस्था में मांसपेशियों और हड्डियों का निर्माण होता है इस कारण शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है इस कारण शरीर को सबसे अधिक संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है।

मुख्य अतिथि खानपान विशेषज्ञ डॉ0 भावना गांधी ने कहा
हमारे देश में बड़ी संख्या में किशोरियां एनीमिया से पीड़ित है
खून की कमी को दूर करने के लिए पालक, चुकंदर, ब्रोकली, सोयाबीन, पनीर, खजूर, किशमिश, खुमानी, हरी सब्जियां, खट्टे फल शामिल करने चाहिए।

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी ,नींबू पानी, नारियल पानी, दही, छाछ का सेवन करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिखा वर्मा ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव गौड़ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा प्रीति गुप्ता का विशेष सहयोग रहा बस।

5
544 views

Comment