logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SIMDEGA : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट परिवाद के बाद दर्ज हुआ था मामला

सिमडेगा (झारखंड)। पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा कोर्ट परिवाद संख्या 107/2026 दायर किया गया था। परिवाद में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया।

महिला थाना में दर्ज हुआ मामला

पीड़िता के आवेदन के आधार पर महिला थाना सिमडेगा में कांड संख्या 18/26 दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 69 एवं 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

बिहार में छापेमारी कर आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने 25 मई 2026 को बिहार के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ कुमार को बिहार के गया जिला अंतर्गत डोभी थाना क्षेत्र के अगरा (सिंहपोखर) इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:

सौरभ कुमार, पिता – कृष्णा मुरारी
निवासी – विद्यापति कॉलोनी, मकान संख्या 06, जादूघर के पीछे, थाना कोतवाली, जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि महिलाओं से जुड़े अपराध, मानव तस्करी या किसी भी प्रकार के शोषण की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, सिमडेगा हेल्पलाइन:

9262998531
06525-299908
06525-299987
मानव तस्करी हेल्पलाइन:
टोल फ्री नंबर: 1800-3456-256

19
1044 views

Comment