धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। दशाश्वमेध, अस्सी और राजेंद्र प्
धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। दशाश्वमेध, अस्सी और राजेंद्र प्रसाद घाट समेत कई प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की।प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए। कई घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल और जल पुलिस तैनात रही। गंगा आरती और विशेष पूजन कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।गंगा दशहरा को मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है।