logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SIMDEGA : सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता, गोवंश तस्करी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता, गोवंश तस्करी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा (झारखंड)। पुलिस ने गोवंशीय पशु तस्करी के बड़े मामले में फरार चल रहे एक अहम आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, 22 मार्च 2026 को पिड़ियापोछ जंगल क्षेत्र में लगभग 200 गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में बोलबा थाना कांड संख्या 07/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था तथा बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को जब्त किया गया था।

मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त मो. नक्कू उर्फ मो. जियाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कुतरा थाना क्षेत्र के खटकुलबहार गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मुख्य सरगना बबलू पासवान के साथ मिलकर संगठित पशु तस्करी गिरोह में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

27
2099 views

Comment