logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GIRIDIH : गिरिडीह पुलिस ने अपहरण कांड का किया खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने अपहरण कांड का किया खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह (झारखंड)। पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का त्वरित खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 की शाम करीब 7:50 बजे इकबाल अंसारी ने सूचना दी कि उनके चचेरे भाई तसलीम अंसारी का खंडोली के पास से मोटरसाइकिल सहित अपहरण कर लिया गया है और अपराधी फिरौती की मांग कर रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी शाखा के सहयोग से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चुंजका जंगल क्षेत्र से तसलीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने मो. सोहेल, मो. आदिल अंसारी, मो. समीर अंसारी, अफरीदी शाह और इरशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य अपराधियों राजा और जाफर उर्फ लल्लुआ के भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि अपराधियों ने पीड़ित से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। इनमें से 24 हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रांसफर भी करवाए गए थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहृत की मोटरसाइकिल के अलावा अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई हंटर और बुलेट मोटरसाइकिल, ओप्पो रेनो और वीवो Y28 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

इस संबंध में बेंगाबाद थाना कांड संख्या 87/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

30
2175 views

Comment