RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय सभागार में जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जल संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं तथा पाइपलाइन के माध्यम से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति रिपोर्ट तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की। सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि आम जनता तक पेयजल और सिंचाई सुविधाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।