logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CHATARA : चतरा में अवैध अफीम कारोबार का भंडाफोड़, 7 किलो से अधिक अफीम बरामद

चतरा में अवैध अफीम कारोबार का भंडाफोड़, 7 किलो से अधिक अफीम बरामद

चतरा (झारखंड)। सिमरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस को 24 मई 2026 की दोपहर सूचना मिली थी कि ग्राम बजराही के पास बगरा-चतरा रोड किनारे मैदान में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवलाल गंझू और मो. फैजान मलिक के रूप में हुई है। वहीं हैदर खान उर्फ दिवान और दिलावर खान फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर खड़ी TVS XL 100 लूना मोटरसाइकिल की डिक्की से दो प्लास्टिक के डिब्बों में रखा अफीम बरामद किया। पूछताछ के बाद जीवलाल गंझू के घर से भी एक केन में रखा अफीम और तीन प्लास्टिक बोरे में डोडा बरामद किया गया।

पुलिस ने कुल 7.196 किलोग्राम अफीम, 78.4 किलोग्राम डोडा, दो ओप्पो मोबाइल फोन और एक TVS XL 100 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस संबंध में सिमरिया थाना कांड संख्या 96/26 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, अंचलाधिकारी सिमरिया, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, एनडीपीएस थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मो. समी अंसारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

32
1818 views

Comment