logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : नवनियुक्त जिला कांग्रेस प्रभारी शशिभूषण राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से की मुलाकात

नवनियुक्त जिला कांग्रेस प्रभारी शशिभूषण राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से की मुलाकात

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री शशिभूषण राय ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, पार्टी विस्तार तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

19
952 views

Comment