logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMTARA : एसपी ने किया नारायणपुर थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और बकरीद-मुहर्रम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

जामताड़ा एसपी ने किया नारायणपुर थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और बकरीद-मुहर्रम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

जामताड़ा (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने रविवार को पूर्व निर्धारित वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना एवं परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों, पंजियों और संचिकाओं की गहन जांच की गई। साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

एसपी ने लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की जब्ती मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों को सुधारने और अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में थाना में उपस्थित चौकीदारों का चौकिदारी परेड लिया गया तथा उनके बीट क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए।

नारायणपुर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एसपी ने नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा आवश्यक एहतियाती कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया।

इसके अलावा आगामी बकरीद एवं मुहर्रम पर्व-2026 को लेकर संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा, पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

22
1285 views

Comment