logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMTARA : जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, 15 मोबाइल व 50 हजार नकद बरामद

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, 15 मोबाइल व 50 हजार नकद बरामद

जामताड़ा (झारखंड)। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर करमाटांड़ थाना क्षेत्र एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र से आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

1. विष्णु मंडल (19 वर्ष
2. रंजीत मंडल (19 वर्ष)
3. सरगम नायक (27 वर्ष)
4. किशोर दास (23 वर्ष)
5. शिवशक्ति दास (25 वर्ष)

पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया है, जिनमें—

15 मोबाइल फोन
14 सिम कार्ड
4 एटीएम कार्ड
2 पासबुक
₹50,000 नकद राशि शामिल हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को बैंक अधिकारी बनकर फोन करते थे तथा केवाईसी, बैंक अपडेट और अन्य बहानों से झांसे में लेकर उनसे ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर रकम ठगते थे। इसके अलावा बिजली बिल भुगतान के नाम पर भी साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।

इस संबंध में करमाटांड़ साइबर थाना कांड संख्या 29/26 एवं नारायणपुर साइबर थाना कांड संख्या 30/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जामताड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

13
1563 views

Comment