44 की भीषण गर्मी में भी नहीं रुका जनसेवा का कदम, आग पीड़ित कड़वे परिवार के घर पहुंचे जनप्रतिनिधि
🔥 44° की भीषण गर्मी में भी नहीं रुका जनसेवा का कदम, आग पीड़ित कड़वे परिवार के घर पहुंचे जनप्रतिनिधि
सौसर विधानसभा क्षेत्र के मोहखेड़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम महू में हुई भीषण आगजनी की घटना ने कड़वे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया। आग की लपटों ने श्री सेवकरामजी कड़वे एवं श्री सुखदेवजी कड़वे के मकान सहित घर का पूरा सामान जलाकर खाक कर दिया। इस हादसे में परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा।
44 डिग्री तापमान और तेज गर्मी के बावजूद जनसेवा का संकल्प निभाते हुए जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम महू पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया, घटना की जानकारी ली तथा हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
इस दौरान प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त करते हुए कहा गया कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
“ना थकेंगे, ना रुकेंगे… जनसेवा का क्रम लगातार जारी रहेगा।”