JAMSHEDPUR : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग की बैठक भुइयांडीह में संपन्न
झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग की बैठक भुइयांडीह में संपन्न
जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ओ.बी.सी. विभाग के प्रदेश सचिव श्री इन्दु भूषण यादव जी की अध्यक्षता में आज भुइयांडीह समुदाय विकास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश सचिव अखिलेश यादव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम मैं रामलाल पासवान जी, ओ.बी.सी. विभाग के जिला अध्यक्ष श्री प्रताप यादव जी, महानगर अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा जी, जिला महासचिव श्री राकेश साहू जी, श्री आशुतोष सिंह जी, श्री फिरोज खान जी, श्री राज किशोर प्रसाद जी एवं श्री अतुल गुप्ता जी ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने ओ.बी.सी. समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास, संगठन की मजबूती तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एक स्वर में पिछड़े वर्गों के हक और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में स्वागतकर्ताओं के रूप में कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री राकेश गुप्ता जी, श्री कमलेश साहू जी, हरिहर प्रसाद श्री विनोद यादव जी, श्री उमेश सिंह जी, श्री दिलीप साहू जी, श्री राजेश प्रसाद जी रमन यादव विनोद यादव देसाई यादव ललन यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भुइयांडीह बस्ती के सैकड़ों स्थानीय लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।