logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

KHUNTI : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 मई 2026 को ग्राम उपुर निवासी 14 वर्षीय पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर तोरपा थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 69 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, खूंटी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर आरोपी नित्यानंद कुमार (18 वर्ष), पिता जनक मांझी, निवासी ग्राम कोरला, थाना तोरपा, जिला खूंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुलिस पदाधिकारी संजीव कृष्ण देव एवं तोरपा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

7
1217 views

Comment