logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली की पुलिया पर लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से मचा हड़कंप मध्य प्रदेश राजस्थान की दोनों राज्यों की सीमा की पाली की पुलिया पर विगत रात्रि में 2:00 बजे

पाली की पुलिया पर लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश राजस्थान की दोनों राज्यों की सीमा की पाली की पुलिया पर विगत रात्रि में 2:00 बजे करीबन लावारिस अवस्था में मोटरसाइकिल खड़ी मिलने से जिला सवाई माधोपुर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली प्राप्त जानना कार्य के अनुसार पाली की पुलिया के बीच में अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी हुई है। जिसके पास में चप्पल भी खुली हुई है। मोटरसाइकिल के हैंडल पर व्यक्ति की शर्ट रखी हुई है। इस घटना से प्रशासन द्वारा अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस अंदेशे पर जिला प्रशासन द्वारा चंबल नदी के पानी में अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से खंडार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र से लेकर जिले मुख्यालय क्षेत्र में फैल गई है। जिससे यह खबर नागरिकों में बड़ी स्थिति पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

0
45 views

Comment