logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : 24 घंटे के भीतर बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, बागानशाही के लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता का जताया आभार

24 घंटे के भीतर बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, बागानशाही के लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता का जताया आभार

जमशेदपुर (झारखंड)। वार्ड संख्या 27 की पार्षद शगुफ्ता याशमीन ने कल रात बागानशाही क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना मेयर Sudha Gupta को दी। सूचना मिलते ही मेयर ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को निर्देश दिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए बस्तीवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए।

मेयर के निर्देश पर आज क्षेत्र में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और मेयर सुधा गुप्ता के त्वरित पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

4
16 views

Comment