खंडार अभिभाषक संघ के द्वारा न्यायाधीश महोदय को माला एवं साफा बंधन करते हुए भव्य स्वागत किया गया।
खंडार सिविल न्यायालय के न्यायाधीश का पद काफी दिनों स
खंडार अभिभाषक संघ के द्वारा न्यायाधीश महोदय को माला एवं साफा बंधन करते हुए भव्य स्वागत किया गया।
खंडार सिविल न्यायालय के न्यायाधीश का पद काफी दिनों से रिक्त ही चल रहा था। काफी महीनों से खंडार सिविल न्यायालय के न्यायाधीश के पद का कार्यभार सवाई माधोपुर जिला न्यायाधीश के अधिकार में संचालित हो रहा था। लेकिन मई के महीने में खंडार सिविल न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर श्रीमान न्यायाधीश अरविंद कुमार जी को पद पर नियुक्त किया गया। श्रीमान न्यायाधीश अरविंद कुमार जी ने 23 मेई 2026 को खंडार सिविल न्यायालय में न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। इस अवसर पर खंडार अभिभाषक संघ के सभी अधिवक्तागणो ने श्रीमान न्यायाधीश अरविंद कुमार जी महोदय के ललाट पर रोली का तिलक लगा करके एवं गले में पुष्पों की माला पहनते हुए एवं सर पर चुनरी का सफा बंधन करते हुए एवं पुष्पों की वर्षा के साथ में खंडार सिविल न्यायालय परिसर में न्यायाधीश महोदय का भव्य स्वागत सत्कार किया है। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता रमेश चंद गौतम, पैनल अधिवक्ता रमेश चंद तेरियां, पैनल अधिवक्ता रवि शंकर अग्रवाल, पैनल अधिवक्ता नगराम मीणा, आदि मौजूद रहे हैं।