रेमंड कंपनी कर्मचारियों की कार पर फायरिंग से सनसनी, 7 कर्मचारी बाल-बाल बचे
रेमंड कंपनी कर्मचारियों की कार पर फायरिंग से सनसनी, 7 कर्मचारी बाल-बाल बचे
साईखेड़ा–रायसोनी कॉलेज मार्ग पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने रेमंड कंपनी के कर्मचारियों से भरे वाहन पर फायरिंग कर दी। वाहन में सवार 7 कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कार का कांच तोड़ते हुए पीछे से बाहर निकल गई। घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आपसी रंजिश या डर फैलाने की घटना मानकर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। एक ईमेल जनरेट करो