logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जितेन्द्र जायसवाल मुंबई की युवती से Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बुलाया, बडऩगर में दुष्कर्म

/राज्य/मध्यप्रदेश/उज्जैन
मुंबई की युवती से Instagram पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बुलाया, बडऩगर में दुष्कर्म

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बदलते दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। काम से ज्यादा इस्तेमाल इसका अब क्राइम के लिए किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में इंस्टाग्राम पर मुंबई की युवती को उज्जैन के एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। दोस्ती की आड़ में युवक ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने बुलाया और दुष्कर्म किया।

Advertisement

पीडि़ता ने बडऩगर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई जिसके बाद बडऩगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए २४ घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि पीडि़त युवती मुंबई में दादर के एक हॉस्टल में रहती है। उसने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर विकास उर्फ अंकित शर्मा निवासी उज्जैन से हुई थी।


इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इस बीच विकास ने कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहता हंू। इसके बाद युवती उससे मिलने के लिए मुंबई से इंदौर पहुंची जहां विकास उसने लेने आया। यहां से १९ मई की रात को बडऩगर पहुंचे। जहां शादी का झांसा देकर उसने मेरा साथ दुष्कर्म किया। १९-२० मई की दरमियानी रात करीब २ बजे पीडि़ता थाने पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए टीम बनाई। टीम लगातार खोजबीन करती रही और बुधवार को २८ वर्षीय आरोपी विकास पिता जगदीश शर्मा





निवासी ग्यास का बाड़ा, काजीपुरा (उज्जैन) हालमुकाम बडऩगर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया

बैंड में घुंघरू बजाने का काम करता है: टीआई पाटीदार ने बताया कि आरोपी विकास शर्मा बडऩगर में बैंड में घुंघरू बजाने का काम करता है। गणेश घाट रोड पर बैंड कर्मचारियों के रुकने के लिए किराए का कमरा है जहां आरोपी विकास अक्सर रुक जाता था। पीडि़त युवती को भी वह इसी रूम पर लेकर आया था।

875 views

Comment
  • Jitendra Jaysawal

    कठोर कार्रवाई होनी चाहिए