logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत प्रदेश के 1164 मार्गों पर 5200 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा।

अब सफर नहीं बनेगा परेशानी, मध्यप्रदेश में 5200 नई बसों से गांवों को मिलेगा शहरों जैसा कनेक्शन

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व में शुरू की जा रही ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना’ के तहत प्रदेश के 1164 मार्गों पर 5200 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा।

सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांवों और छोटे कस्बों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के लिए आसान आवागमन की सुविधा मिल सके।

नई बस सेवाओं के शुरू होने से उन क्षेत्रों को विशेष राहत मिलेगी, जहां आज भी लोगों को लंबी दूरी तय करने के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा नहीं मिल पाती। योजना को ग्रामीण कनेक्टिविटी और जनसुविधा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सरकार का दावा है कि यह योजना प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ, सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

73
2341 views

Comment