एलेक्जेंडर क्लब में रिटायर डीजीपी ने किया ब्रिज टूर्नामेंट का उद्घाटन
मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में शुक्रवार को ब्रिज चैंपियनशिप का उद्घाटन सेवानिवृत्त डीजीपी मुकुल गोयल ने किया। यह टूर्नामेंट 22 से लेकर 24 मई तक चलेगा। पुरस्कार वितरण 24 मई को शाम 5 बजे संजय कुमार सचिव एलेक्जेण्डर क्लब मेरठ द्वारा किया जायेगा।
इस टूनार्मेन्ट मे उत्तर प्रदेश, उत्तराँचल, दिल्ली, हरियाणा, चन्डीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि प्रदेशों से लगभग 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन अवसर पर क्लब के सचिव संजय कुमार, विवेक गर्ग, पुलक गर्ग अध्यक्ष मेरठ ब्रिज एसोसियेशन, सीपी अग्रवाल, संजय जैन सचिव, मेरठ ब्रिज एसो0, अमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।