logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : समाज की सेवा ही राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि - परविंदर सिंह

समाज की सेवा ही राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि - परविंदर सिंह

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा, राजीव जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार क्रांति उनकी देन है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाएं। समाज की सेवा ही राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

कांग्रेस के जिला महासचिव *राकेश साहू ने कहा, "स्व. राजीव गांधी जी ने हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर देशहित को सर्वोपरि रखा। हमें भी दलगत भावना से ऊपर उठकर जनता की निस्वार्थ सेवा करनी चाहिए। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

श्रद्धांजलि सभा में जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने राजीव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

6
1540 views

Comment