जितेन्द्र जायसवाल ब्यूरो चीफ
कृष्ण गोपाल का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है साथ ही सूचना दी गई कि उनके साथ नागदा क्षेत्र में मारपीट
आज दिनांक 19.05.2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे कंट्रोल रूम डूंगरपुर राजस्थान से तथा पीड़ित कृष्ण गोपाल पिता खात्रा जी जाति मीणा उम्र लगभग 60 साल थाना वरदा के परिजनों द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि कृष्ण गोपाल का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है साथ ही सूचना दी गई कि उनके साथ नागदा क्षेत्र में मारपीट कर जबरन मजदूरी कराने हेतु अहमदाबाद ले जाया जा रहा है।
उक्त सूचना अन्य राज्य (राजस्थान) से प्राप्त होने के बावजूद थाना नागदा पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया गया। थाना प्रभारी नागदा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य संभावित स्थानों पर त्वरित सर्चिंग अभियान चलाया गया।
सघन तलाश के दौरान पीड़ित कृष्ण गोपाल को नागदा के राजस्थानी चौराहे से सकुशल बरामद किया गया। तत्पश्चात उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस कार्रवाई की विशेष बात यह रही कि अन्य राज्य से सूचना प्राप्त होने के बावजूद नागदा पुलिस ने बिना विलंब त्वरित कार्रवाई कर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किया, जिससे एक संभावित बड़ी घटना होने से रोका जा सका।
पीड़ित एवं उनके परिजनों द्वारा नागदा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली के लिए आभार व्यक्त किया गया।